👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दूध सप्लाई करने जा रहे एक युवक पर घात लगाए लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अटूटा निवासी 40 वर्षीय नेकपाल सिंह पुत्र सुरेश रविवार की देर शाम दूध सप्लाई करने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह पाइप फैक्ट्री रोड पर पहुंचा तो आधा दर्जन दबंगों ने युवक को रोका और जमकर पीटा। आरोपियों ने इस दौरान तमंचे दिखाकर धमकाया। उसके बाद मौके से आरोपी फरार हो गए। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
























