
हाफिजपुर: सड़क हादसे में युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया है कि युवक ने मरने से पहले पुलिस को अपना नाम पता बताया था लेकिन लाख कोशिश के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक की पहचान करने में सहयोग की अपील की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को थाना हाफिजपुर क्षेत्र स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करते समय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
थाना हाफिजपुर प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि दम तोड़ने से पहले युवक ने अपना नाम कपिल पुत्र सतपाल उर्फ शीशपाल निवासी कंकरखेड़ा मेरठ बताया था जिसके बाद युवक की मौत हो गई। फिलहाल अभी तक मृतक के परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























