
गढ़ मुक्तेश्वर में किसान पंचायत सम्पन्न, हरिद्वार चिंतन शिविर को लेकर बनी रणनीति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हरिद्वार चिंतन शिविर एवं नवनियुक्त एनसीआर अध्यक्ष (युवा) उ.प्र. एकलव्य सिंह सहारा के नेतृत्व में संगठन से जुड़े सैकड़ों किसानों की बैठक एवं पंचायत का आयोजन उत्सव गार्डन, गढ़ मुक्तेश्वर में सम्पन्न हुआ। किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति को देखते हुए नायब तहसीलदार भी कार्यक्रम में पहुंचे और किसानों की बात सुनी। कार्यक्रम का संचालन शेखर चौधरी ने किया, जबकि पंचायत की अध्यक्षता बाबा कमल सिंह ने की।
अपने संबोधन में एकलव्य सिंह सहारा ने कहा कि वह पद पर रहें या न रहें, किसानों की लड़ाई कभी कमजोर नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि वर्षों से किसानों का शोषण करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों और किसान हितों के खिलाफ काम करने वाले तत्वों के विरुद्ध अब निर्णायक संघर्ष का समय आ चुका है। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
कैप्टन राजेश ने कहा कि जहां भी एकलव्य सिंह सहारा का पसीना गिरेगा, वहां गढ़ का किसान उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगा। वहीं पी.के. वर्मा ने कहा कि आने वाले समय में किसान विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ेगा।
इस अवसर पर मुख्य आयोजक पंडित शिव कौशिक, विपिन प्रधान, राजीव प्रधान, अमित प्रधान, ममता शर्मा, विपिन सिद्धू, प्रदीप चौधरी, इंद्रजीत सलोनी, ऐश्वर्यधन चट्ठा, अनुभव अहलावत, साहिल पूनिया, भवेंद्र सिसोदिया, विनय बाना, डॉ. मतलूब एवं फरहीम तोमर सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*























