जिम संचालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की आवास विकास कालोनी में पानी की टंकी के पास एक जिम संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा हैं। मृतक के परिवारजनों ने जहर देकर युवक की हत्या का आरोप लगाया हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि गोल मार्केट के रहने वाले राहुल शर्मा जिम संचालक था। आवास विकास में जिम हैं। शुक्रवार को दोमी से घर वापस लौट रहा था। आवास विकास स्थित पानी की टंकी के पास वह स्कूटी से गिर गया। सूचना पर दो युवक उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद स्वजन शव लेकर घर चलते गए। राहुल की पत्नी रुपाली दिल्ली के लोनी क्षेत्र में स्थित अपने मायके में गई हुई थी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























