हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया में जीएसटी विभाग की छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मचा है. विभाग की टीम गुरुवार की यूपीएसआईडीसी क्षेत्र की एक फर्म में पहुंची जहां कागजातों को खंगाला जा रहा है. पान मसाले के रैपर बनाने वाली फैक्ट्री में टैक्स चोरी की आशंका को देखते हुए टीम ने छापा मारा.
आपको बता दें कि जीएसटी विभाग की टीम गुरुवार को धौलाना के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में पहुंची जहां पान मसाला के रैपर बनाने वाली फैक्ट्री में दाखिल हुई. टीम द्वारा अभी भी पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है विभाग को कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं. जीएसटी विभाग की इस रेड से कई फैक्ट्री संचालकों ने ताला लगा दिया है. क्षेत्र में हड़कंप मचा है. वहीं फैक्ट्री से लेनदेन करने वालों की भी जांच की जा रही है.
Dr Lal PathLabs के यहां कराएं 10 रुपए में जांच: 9458757038

GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209

























