हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उपसम्भागीय कृषि विभाग हापुड़ के तत्वावधान में गुरुवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम मेरठ का किसानों को भ्रमण करवाने के लिए किसानों के जत्थे को रवाना किया गया। उप कृषि निदेशक डाक्टर विपिन बिहारी द्विवेदी ने किसानों के जत्थे की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मेरठ जाने वाले किसान राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, सुरेन्द्र त्यागी, ब्रजभूषण त्यागी वझीलपुर, अक्षय त्यागी, विजय त्यागी धनौरा, प्रेमशंकर शर्मा, नीरज कुमार बदनौली, मोमीन खांन, मौहम्मद अख्तर बड़ौदा सिहानी, कैलाश सैनी, हरिराज सैनी, अमित सैनी, सुरेन्द्र सैनी, भोपाली सैनी, नारायण सैनी, नरेंद्र सैनी, शिवशंकर सैनी, हर्सिंगपुर, गौरव त्यागी असौड़ा आदि किसान रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















