
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित मोहल्ला लज्जापुरी निवासी अधिवक्ता हरीश कुमार ने गाजियाबाद के विजयनगर निवासी एक युवक व उसके परिजनों पर दहेज में कार, 5 लाख रुपए की मांग करते हुए शराब के नशे में बेहोशी का नाटक कर उसकी बहन के साथ शादी न करने का आरोप लगाया है। क्षेत्राधिकारी के आदेश पर पुलिस ने 8 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मयंक सिंह, महेंद्र सिंह, रविता, वर्षा, सौरभ, सुबोध वर्मा, हरवंश सिंह, मयंक के मामा के पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हरीश कुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी गाजियाबाद के विजयनगर निवासी मयंक से तय हुई थी। सगाई में मायके पक्ष ने उनसे दहेज में स्कॉर्पियो कार व पांच लाख रुपए की मांग की थी। उनके रिश्तेदारों के समझाने पर लड़के पक्ष के लोग बरात लाने को तैयार भी हो गए। 25 अप्रैल को उनकी बहन की शादी बुलंदशहर रोड स्थित मैरिज होम में होनी थी। चढ़त के बाद स्टेज पर मयंक शराब के नशे में बेहोशी का नाटक करने लगा और मयंक के परिजनों ने दोबारा से दहेज की मांग की। मांग पूरी न करने पर किसी ने स्टेज पर फायरिंग की। साजिश के तहत मयंक को उसके परिजनों ने गढ़ रोड स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया। हरीश कुमार ने इसे नाटक बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























