
आजाद समाज पार्टी काशीराम के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश का हुआ भव्य स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजाद समाज पार्टी काशीराम के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने रामलीला गेट पर किया। फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ता गाड़ियों के काफिले के साथ जिला अध्यक्ष को लेकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति व चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके बाद दर्जनों गाड़ियों के साथ कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष को लेकर मीनाक्षी रोड शास्त्री नगर उनके निवास पर पहुंचे। वेद प्रकाश के जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। वहीं जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश ने कहा कि “मैं जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभाओं पर मेहनत और लगन से कार्य करूंगा। हापुड़ विधानसभा से विधायक की तैयारी कर रहे वीरेंद्र कुमार शिरीष के हाथों को मजबूत कर यहां से विधायक बनवाने का कार्य करूंगा।” इस मौके पर उत्तर प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य मुकेश प्रधान, उत्तर प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य मोहम्मद समीर, जिला महासचिव अशोक कुमार, लीगल सेल के जिला अध्यक्ष अरुण मसंद, एडवोकेट विशाल मीडिया प्रभारी, एडवोकेट विशाल जिला सचिव लीगल सेल, सुरेंद्र जिला महासचिव लीगल सेल, पिंटू सागर जिला सचिव लीगल सेल, विधानसभा अध्यक्ष राकेश मसंद, मनोज कर्दम, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा नसीम, महिपाल, युवा जिला अध्यक्ष अमरजीत, उमेश सिंह, अभिषेक यादव, आसिफ चौधरी, नरेंद्र उर्फ नंदू जाटव, मोंटू जाटव, पंकज जाटव, सुधांशु जाटव, शाहिद सहित सैकड़ो कार्यकर्ता ने स्वागत किया l
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























