
गढ़: ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं, स्टाम्प विक्रेताओं ने जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तहसील में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की और साथ ही चेतावनी दी कि जब तक सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। बता दें कि हड़ताल के कारण करोड़ों का कार्य प्रभावित हो गया। लोगों को भी परेशानी हो रही है। वहीं अधिवक्ताओं का कहना है कि सरकार के इस फैसले से लोग बेरोजगार हो जाएंगे। ऐसे में सरकार इस फैसले को वापस ले।
सोमवार को अधिवक्ता, स्टाम्प विक्रेता, बैनामा लेखक, मुंशी आदि एकत्र हुए और उन्होंने ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में मोर्चा खोलते हुए अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*























