
जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में चार दिवसीय ‘जेएमएस खेल संगम’ का भव्य शुभारंभ
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में आज से चार दिवसीय खेल महोत्सव ‘जेएमएस खेल संगम’ का अत्यंत उत्साह और ऊर्जा के साथ आगाज हुआ। खेल संगम के पहले दिन बास्केटबॉल और फुटबॉल की रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
भव्य उद्घाटन समारोह
प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सरदार बृजपाल सिंह ज्ञानी (प्रधान, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली सिख मिशन), समाजसेवी सलेक चंद कसाना, डॉ नीलम सिंह डॉ शिवांगी सिंह बीजेपी के नगर अध्यक्ष प्रशांत त्यागी मनोज प्रधान , डॉ. रोहन सिंघल (सचिव, जेएमएस ग्रुप) और डॉ. निधि मलिक (प्रधानाचार्य, जेएमएस वर्ल्ड स्कूल) द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया।
खेलों का महत्व: अतिथियों के विचार
- सरदार बृजपाल सिंह ज्ञानी: उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। आज के दौर में खेल न केवल आजीविका का साधन हैं, बल्कि एक खिलाड़ी संतुलित कार्यक्षमता के साथ देश निर्माण में भी अहम योगदान दे सकता है।
- सलेक चंद कसाना: उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल में प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण है; यह अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन की भावना विकसित करता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में काम आती है।
डॉ नीलम सिंह ने कहा कि आज बदलते भारत मै खेलो का महत्व बढ़ा है विगत वर्षो मै भारत के खिलाडियों द्वारा अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता मै पदक प्राप्त किये है भारत की बेटियों ने ओलिंपिक मै भारत का मस्तक ऊंचा किया है - डॉ. निधि मलिक (प्रधानाचार्य): उन्होंने बताया कि यह आयोजन 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक चलेगा। 16 अप्रैल को खो-खो व कबड्डी, 17 अप्रैल को वॉलीबॉल और 18 अप्रैल को एथलेटिक्स के साथ खेल संगम का समापन होगा।
आज की प्रतियोगिताओं के परिणाम
आयोजन सचिव दीपांशु गर्ग ने बताया कि जनपद हापुड़ के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने कड़ा मुकाबला किया। बास्केटबॉल के परिणाम इस प्रकार रहे: - अंडर-14 (बालक वर्ग): जेएमएस वर्ल्ड स्कूल ने डीपीएस नोएडा को 42-34 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- अंडर-19 (बालक वर्ग): बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर ने जेएमएस वर्ल्ड स्कूल को 40-20 से हराकर जीत दर्ज की।
- अंडर-14 (बालिका वर्ग): डीपीएस नोएडा ने बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर को 36-24 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया।
- अंडर-19 (बालिका वर्ग): डीपीएस नोएडा ने जेएमएस वर्ल्ड स्कूल को 16-13 से शिकस्त देकर जीत हासिल की।
उपस्थिति
इस अवसर पर नवीन सचदेवा, अनिल कसाना, दीपांशु गर्ग, अंकुर, अमित प्रताप, लव त्यागी, निशांत, रोहित, राहुल, और शांतनु सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ व प्रतिभागी उपस्थित रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























