
गढ़: किराना व्यापारी के घर में लगी आग, पत्नी व बेटियां बेहोश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित जवाहरगंज मंडी के सामने एक किराना व्यापारी के मकान में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। इस दौरान काला धुआं उठने लगा जिसे देखकर अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों की मदद से परिवार के सदस्यों को छत के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान व्यापारी की पत्नी और दोनों बेटियां बेहोश हो गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
किराना व्यापारी सौरभ गर्ग ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ मकान में नीचे किराने की दुकान करते हैं। उनकी पत्नी मोनिका और बेटियां वैशाली व पारुल दूसरी मंजिल पर थी। दोपहर करीब 3:00 बजे मकान से धुआं निकलते देख वह ऊपर पहुंचे तो देखा कि घर में आग लगी है। इसके बाद आग में फंसे परिजनों की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर बच्चों और महिला को तीसरी मंजिल से पड़ोसियों की छत पर पहुंचाया जहां से वह सुरक्षित नीचे उतर आए। इस दौरान मोनिका, पारुल और वैशाली बेहोश हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान व्यापारी का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। वहीं पत्नी और दोनों बेटियों को उपचार के बाद घर भेज दिया।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288

























