हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली पुलिस ने चोरों के गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर सिम्भावली क्षेत्र में हुई एक चोरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक गैंस सिलेंडर, आठ हजार रुपए नकद, घटना में प्रयुक्त बाइक, व एक टाटा गाड़ी तथा तीन चाकू बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि थाना सिम्भावली पुलिस सिखेड़ा फ्लाई ओवर के पास वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि एक वाहन में सवार तीन लोगों को पूछताछ के लिए रोक लिया। पकड़े गए बदमाश शातिर चोर निकले। पुलिस ने बताया कि आरोपी थाना सिम्भावली के गांव राजपुर हाईकोर्ट के सचिन, जितेंद्र व ओमवीर है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
हापुड़ में ब्रांडेड जूतों पर 70% तक की छूट: 9870978772






















