👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से बरेली और कच्छ तक जाने वाले रेल यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है. बरेली वाया हापुड़ से कच्छ जाने वाली बरेली भुज एक्सप्रेस में यात्रियों को अब चादर और कंबल ले जाने की जरूरत नहीं है. यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेन में कंबल, तकिया, तोलिया देने की सुविधा को फिर से शुरू कर दिया है. रेलवे ने बरेली-भुज एक्सप्रेस में बैडरोल की सुविधा को पुनः शुरू कर दिया है. कोरोना के चलते रेलवे ने इस सुविधा को खत्म कर दिया था लेकिन अब एक बार फिर से सुविधा बहाल होने से यात्रियों को राहत मिलेगी.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























