खेलकूद प्रतियोगिताओं में बालिकाओं ने बाजी मारी
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): एस.एस.वी. इण्टर कॉलेज हापुड़ में बुधवार को माध्यमिक विद्यालयों के बालिका वर्ग की छात्राओं की क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2023आयोजित हुई। जिसमें क्षेत्र के 8 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
आज जूनियर बालिका वर्ग 3 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान उन्नति सैनी एवं द्वितीय स्थान प्रिया ने प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान खुशी रानी, द्वितीय स्थान अंजली राणा, एवं तृतीय स्थान शिल्पी ने प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सलीमा खातून, द्वितीय स्थान वंशिका, एवं तृतीय स्थान कशिश ने प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान भावना, द्वितीय स्थान वंशिका एवं तृतीय स्थान यशी ने प्राप्त किया।
800 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्रतिज्ञा, द्वितीय स्थान राशि, एवं तृतीय स्थान खुशी ने प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान लक्ष्मी, द्वितीय स्थान खुशबू एवं तृतीय स्थान गुंजन ने प्राप्त किया। 600 मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान भावना, द्वितीय स्थान रश्मि एवं तृतीय स्थान जोया ने प्राप्त किया।
लंबी कूद सीनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान नेहा, द्वितीय स्थान इकरा एवं तृतीय स्थान मुस्कान ने प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान लवी, द्वितीय स्थान खुशी एवं तृतीय स्थान नूरजहां ने प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान भावना, द्वितीय स्थान कशिश एवं तृतीय स्थान सबा ने प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान खुशी, द्वितीय स्थान मुस्कान (एच. एन. एस. उपैडा) एवं तृतीय स्थान मुस्कान (जैन कन्या पाठशाला हापुड़) ने प्राप्त किया।
गोला फेंक सीनियर बालिका वर्ग मे प्रथम स्थान अमृता, द्वितीय स्थान मुस्कान, एवं तृतीय स्थान अनुष्का ने प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग मे प्रथम स्थान कीर्ति, द्वितीय स्थान रिशु एवं तृतीय स्थान सोफिया ने प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान रश्मि, द्वितीय स्थान राधिका एवं तृतीय स्थान कशिश ने प्राप्त किया।
आज के निर्णायक मण्डल में सोमेन्द्र सिंह, बिरेंद्री चौधरी, संजना, दिनेश कुमार, विनीता भट्ट, तरुण कुमार, राजेन्द्र सिंह, कृष्णा भसीन एवं अखिलेंद्र सिंह शामिल थे।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

























