
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के मसूरी-गुलावठी मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
गाजियाबाद के डासना देहात निवासी जाहिद पुत्र यूनुस के अनुसार रविवार को निकाह के बाद बारातियों से भरी बस गुलावठी से डासना लौट रही थी कि धौलाना क्षेत्र के मसूरी-गुलावठी मार्ग पर अरविंद डेयरी के पास ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। सड़क हादसा इतना भयानक था कि हादसे में यूनुस पुत्र कादिर, सोनू पुत्र जहीर, बबलू पुत्र हामिद, मुन्ना पुत्र मेहरबान, युसूफ और बस चालक अशोक गिरी की मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























