
कोतवाली में लोगों का हंगामा पुलिस ने शांत कराया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शुक्लान में पोस्टर विवाद ने तूल पकड़ लिया। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। लोगों ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया और कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया जिसके बाद पुलिसकर्मियों द्वारा गलती मानने पर मामला शांत हुआ।
14 अप्रैल को यह विवाद शुरू हुआ जिसने गुरुवार की शाम तूल पकड़ लिया। मोहल्ला शुकलान क्षेत्र के मोहल्ला आर्य नगर के कुछ युवक प्रतियोगिता के परिणाम व पुरस्कार वितरण की सूचना देने के उद्देश्य से दीवारों पर पोस्टर लगा रहे थे। इसी बीच बाइक से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका। इसके बाद कहासुनी शुरू हो गई। युवाओं ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनसे अभद्रता की है और मार पिटाई की है। ऐसे में आसपास के लोग एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और मामले में पुलिस के इस रवैया का विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों को शांत कराया और मामला शांत हुआ। मौके की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























