👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित श्रीमती विमला देवी डिग्री कॉलेज की छात्रा नेहा ने बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा में कंपनी लेखांकन विषय में 100 में से 99 अंक हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर छात्रा का मुंह मीठा कराकर उसे शुभकामनाएं दी गई। महाविद्यालय में संचालित बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा का परिणाम घोषित होने पर छात्रा नेहा की खुशी का ठिकाना ना रहा। नेहा ने एक कंपनी लेखांकन में 100 में से 99 अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाया है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ बीएस तोमर, कॉलेज सचिव आकाशदीप चौधरी आदि ने छात्रा का मुंह मीठा कराया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























