
हापुड़: चाह कमाल स्थित घर पर आकाशीय बिजली गिरने से फुंके उपकरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गुरुवार को जबरदस्त बिजली कड़की, इसी बीच हापुड़ के मोहल्ला चाहकमाल स्थित एक घर में आकाशीय बिजली गिर गई। गनीमत रही कि इस दौरान युवती बाल-बाल बच गई लेकिन घर की दीवारों और छत पर दरार आ गई और लाखों के उपकरण भी फूंक गए। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उसके बाद आसपास मौजूद लोग पहुंचे और परिजनों का हाल जाना।
मामला गुरुवार का है जब हापुड़ के मोहल्ला चाह कमाल निवासी आशीष गुप्ता गुरुवार की सुबह घर से कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच तेज गड़गड़ाहट हुई और मौसम में बदलाव हुआ। इसी बीच आशीष गुप्ता के मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। उसके पास कमरे में उनकी बहन मौजूद थी जो बाल-बाल बच गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरते ही पूरे घर में सफेद रोशनी फैल गई। घर की छत, लेंटर व दीवारों में दरार आ गई। पंखे, टीवी, इनवर्टर, फ्रिज, चार्जर, पूरी वायरिंग जलकर खराब हो गई जिससे पीड़ित का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आशीष गुप्ता ने आर्थिक सहायता की मांग की है।
वाहन का बीमा कराने पर पाएं 5% कैशबैक: 9720669699 || #Insurance #Car #Bike #Bus #Truck




























