हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से दिल्ली यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। गाजीपुर बॉर्डर से किसान पूरी तरह हट गए हैं जिसके बाद हापुड़ से दिल्ली की दूरी मिनटों में अब घट गई है। एक साल बाद दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे की दोनों लेन फिर से चालू हो गई है। शुक्रवार को यूपी गेट पर बंद दिल्ली के सभी रास्ते खुल गए जिससे यात्रियों को यात्रा करने में अब बेहद आसानी होगी।
हापुड़ से दिल्ली के अक्षरधाम, मयूर विहार आदि क्षेत्र में जाने के लिए लोगों को नोएडा के पास से ही डायवर्ट कर दिया गया था। कृषि बिलों व अन्य मांगों पर सहमति बनने के बाद किसानों ने बॉर्डर खाली कर दिए हैं जिससे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे की दोनों लाइने पूरी तरह बहाल हो गई हैं।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333






















