हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिद्धार्थ चिल्ड्रन एकेडमी विद्यालय में महर्षि बाल्मीकि जयंती के उपलक्ष में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई जिस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। विद्यालय के मैनेजर अभिषेक कस्सप ने सभी बच्चो को अकस्मात प्रतियोगिता की जानकारी दे बच्चो का मार्गदर्शन किया।
इस उपलक्ष पर विद्यालय के डायरेक्टर राजेंद्र सिंह कस्सप ने बच्चो को वाल्मीकि जयंती की जानकारी दी व प्रधानाध्यापिका शारदा रानी ने बच्चो को प्रतियोगिता को अनुशासन में रह कर करने की हिदायत दे कर प्रतियोगिता की शुरुवात कराई।
प्रतियोगिता में विजय होने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जो कि निम्न प्रकार हैं।
वंशिका – 1st
समीक्षा – 2nd
तुषार – 3rd
इस अवसर पर विद्यालवका समस्त स्टाफ जिसमे दीपांशु कुमार, नीरज कुमार, कपिल कुमार, वीरेंद्र कुमार, रमन सागर, मोहशिना, कोमल रानी, भारती रानी, सुशीला, रंजीत कौर आदि उपस्थित रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























