👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शासन द्वारा संचालित 108 व 102 एंबुलेंस लगातार गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। जनपद हापुड़ के सिखेड़ा निवासी समीना बेगम पत्नी कासिफ को गुरुवार की सुबह तीन बजे प्रसव पीड़ा हुई जिसके पश्चात एंबुलेंस मौके पर पहुंची। चालक चंद्रशेखर माथुर तथा ईएमटी देवकीनंदन वर्मा गर्भवती महिला को लेने पहुंचे और अस्पताल के लिए रवाना हुए। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर एंबुलेंस साइड रोककर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया जहां महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें सिखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

























