👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार की सुबह निकली खिलखिलाती धूप के बाद दोपहर तक आसमान में बादल छा गए और धूप एक बार फिर बेअसर हो गई। इस दौरान सर्द हवाओं ने ठंड को बढ़ावा दिया।
बता दें कि हापुड़ में शुक्रवार की सुबह जब लोग सो कर उठे तो देखा कि आसमान पूरी तरीके से साफ है और सूरज देवता ने भी दर्शन दिए। इसी बीच लोग छत पर पहुंचकर धूप सेकने लगे कि बादल आसमान में छा गए और सूरज बादलों के पीछे छिप गया जिससे एक बार फिर लोगों को ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ा।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























