
गौरव हत्याकांड: हापुड़ पहुंचे मांगेराम त्यागी ने आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग की
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र की धनौरा रोड पर गौरव त्यागी निवासी मोहम्मदपुर आजमपुर हुई हत्या से समाज में बेहद गुस्सा है। हत्याकांड के विरोध में किसान नेता मांगें राम त्यागी शुक्रवार की रात गांव पहुंचे और पुलिस-प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसान नेता ने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
किसान नेता मांगेराम त्यागी ने कहा कि इस घटना से देश में गुस्सा है। वह पुलिस-प्रशासन पर जमकर गरजे और मांग की कि यदि आरोपियों के घर बुलडोजर नहीं चला तो गौरव की अरिष्टी डीएम ऑफिस पर की जाएगी। साथ ही उन्होंने मांग की कि हत्याकांड में मारे गए गौरव की पत्नी को नौकरी और परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




















