गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने बाइक चोर गैंग का किया भंडाफोड़,दस बाइक बरामद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को धर दबोचा जबकि उनके दो साथी फरार हो गये।पुलिस ने पकड़े गए वाहन चोरों के कब्जे व निशानदेही पर एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से चोरी की गई दस मोटर साइकिल बरामद की है।
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने गुरुवार की दोपहर पत्रकारों को बताया कि गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग के दौरान तीन वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गये जबकि उनके दो साथी फरार हो गए।पकड़े गए वाहन चोर जनपद बुलन्दशहर के थाना अगौता के गांव लोहगला के वसीम व सलमान तथा गढ़मुक्तेश्वर के गांव गावडी का भगीरथ है।गैंग के सदस्य बाइक चोरी के गांव के भोले-भाले व्यक्तियो को सस्ते दाम पर बेच देते थे। गिरफ्तार अभियुक्तगण एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से मोटर साइकिल को चोरी कर जनपद हापुड़ व सीमावर्ती जनपदों के देहात क्षेत्रों में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी/वाहन चोर हैं, जिनके विरुद्ध जनपद हापुड़, बुलन्दशहर व गौतमबुद्धनगर में चोरी, हत्या का प्रयास धोखाधड़ी, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट आदि से सम्बन्धित करीब ढ़ाई दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























