
गढ़मुक्तेश्वर: बस ऑपरेटर से मांगी गई रंगदारी, न देने पर जान से मारने की धमकी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक निजी बस संचालक से रंगदारी मांगने और इंकार करने पर जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।”
“पूरा मामला अमरोहा के बछरायु, चौधरियान मोहल्ला निवासी आमिर से जुड़ा है। पीड़ित आमिर के अनुसार, उन्होंने अपने पार्टनर पंकज सागर के साथ मिलकर एक बस खरीदी थी, जिसका संचालन दिल्ली से अमरोहा मार्ग पर किया जा रहा है।
आरोप है कि बस सेवा शुरू होते ही गांव अठसैनी निवासी हबीबुर्रहमान उर्फ लाला, अय्यूब, कासिफ और ताहिर ने इस रूट पर बस चलाने के एवज में हर महीने रंगदारी की मांग शुरू कर दी। जब पीड़ित ने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया, तो दबंगों ने कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर एक ढाबे के पास जबरन बस को रोक लिया। आरोपियों ने चालक और परिचालक को धमकाते हुए कहा कि अगर हर महीने पैसे नहीं मिले, तो अंजाम बुरा होगा और जान से हाथ धोना पड़ेगा।”
“घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस में तहरीर दी और सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ राहुल यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।”
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





















