
धौलाना में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बुजुर्ग का शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में मंगलवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोका-कोला कंपनी के सामने सड़क किनारे एक अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद हुआ।
स्थानीय निवासियों की सूचना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक बुजुर्ग मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और अक्सर आसपास के इलाके में घूमते हुए देखे जाते थे।
घटना की सूचना मिलते ही धौलाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी।
प्राथमिक जांच में पुलिस आशंका जता रही है कि बुजुर्ग की मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से हुई है। घटना की सच्चाई जानने के लिए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बुजुर्ग की पहचान के लिए आसपास के सभी थानों में फोटो और जानकारी साझा की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















