
भीम सिंह हत्याकांड: भाई ही निकला भाई का कातिल, दो महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी सुभाष
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के अकबरपुर बुकलाना गांव में करीब दो महीने पहले हुई भीम सिंह हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात के बाद से फरार चल रहे मृतक के छोटे भाई सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला 23 जुलाई का है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, पुरानी रंजिश या विवाद में नेमपाल, ब्रह्मपाल, ओमपाल और सुभाष समेत कई लोग हथियारों से लैस होकर भीम सिंह के घर में घुसे थे। आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें गंभीर रूप से घायल भीम सिंह की मौत हो गई थी।
सीओ राहुल यादव ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुभाष को नवादा फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जा रहा है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





















