
सड़क हादसे में गहरे गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की हालत गंभीर
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बीवीनगर मार्ग पर रविवार की रात एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी। सड़क हादसा कितना भयानक था कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची डायल 112 ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
देहात क्षेत्र की गांव वझीलपुर निवासी राहुल रविवार की रात करीब 9:45 बजे बुलंदशहर के बीवी नगर से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह बाबूगढ़ क्षेत्र के बीवी नगर मार्ग पर स्थित 57 चौराहे के पास पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक गहरे गड्ढे में जा गिरी। राहुल गंभीर से घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264























