
👁 45 views Views
गढ़: ब्रजघाट में दो पक्षों में मारपीट की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट में शुक्रवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुट गई है।
बता दे किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ जिसने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान जमकर गाली गलौज हुआ। आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
शेरवानी, जवाहर जैकेट, सूट के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926*























