👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद में ठेकेदारी पर तैनात सफाई कर्मियों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद के कार्यालय पर सफाई कर्मियों ने हंगामा किया और कहा कि उन्हें समय से वेतन नहीं मिल रहा है जिसकी वजह से उन्हें विभाग के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि एक पत्र चल रहा है जिसमें लिखा हुआ है कि उनको समय से वेतन भी मिल रहा है जिस पर उनके फर्जी हस्ताक्षर हैं। अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने कहा कि सफाई कर्मी की समस्याओं को सुना गया है। जल्द ही समाधान होगा।
ATMS || ADMISSION OPEN || 7088701116

























