
गढ़: ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़ रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की शाम एक 45 वर्षीय अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए। जीआरपी के अनुसार पुरबिया एक्सप्रेस गढ़ रेलवे स्टेशन से पूर्वांचल की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक युवक अचानक ट्रेन के आगे आ गया उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। जीआरपी चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष प्रतीत हो रही है। युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























