
हापुड़: पैसों के लेनदेन को लेकर युवक पर धारदार हथियार से हमला
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के नबीकरीम में पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान युवक घायल हो गया जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शकील पुत्र फकीरा पर कुछ लोगों ने शुक्रवार को हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में शकील पर हमला किया गया। खून से लथपथ शकील को घायल अवस्था में अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586
























