
गढ़: नर्सिंग होम के सामने व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में नर्सिंग होम के सामने एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर गढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, फॉरेंसिक टीम, फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कर पुलिस ने परिजनों को मामले से अवगत कराया।
आपको बता दें मामला बुधवार की सुबह का है। जब क्षेत्रवासियों ने स्याना रोड पर स्थित मेरठ नर्सिंग होम के सामने सड़क किनारे के व्यक्ति का शव देख पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मृतक की पहचान 40 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र प्रीतम के रूप में की है। लक्ष्मण मूल रूप से पिलखुवा थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा का रहने वाला था जो फिलहाल वर्तमान में गढ़मुक्तेश्वर में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चल सकेगा।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586

























