
बस की टक्कर से अनियंत्रित हुई कार दूल्हे की बग्गी व ई-रिक्शा से जा भिड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर सड़क किनारे खड़ी दूल्हे की बग्गी व ई-रिक्शा को बस की टक्कर से अनियंत्रित हुई कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। दूल्हा भी बाल-बाल बच गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
आपको बता दे मामला बीती रात का बताया जा रहा है। जब बारिश के कारण दूल्हे की बग्गी सड़क किनारे खड़ी थी जिसके पीछे एक ई-रिक्शा भी थी। सड़क से गुजर रही एक गाड़ी को बस ने टक्कर मार दी जिसके बाद अनियंत्रित कार ई-रिक्शा और बग्गी से जा टकराई। इस दौरान चीख पुकार मच गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























