
मोहित शर्मा की मौत का मामला: SP के हस्तक्षेप के बाद अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की केशव नगर के रहने वाले मोहित शर्मा की मौत के मामले में एसपी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने अपहरण व हत्या का अभियोग पंजीकृत कर लिया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहित शर्मा की पत्नी, बहन और भाई ने पुलिस की कार्यशाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस की कार्य शैलीवल व असहयोग के कारण इलाज के अभाव में मोहित की जान चली गई। हालांकि मामले में एसपी ने पिलखुवा थाने में तैनात उप निरीक्षक मनोज कुमार और कांस्टेबल जीतू को मंगलवार को ही लाइन हाजिर कर दिया था। वहीं एसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने अपहरण व हत्या का अभियोग पंजीकृत किया है। बता दें कि 10 जुलाई को उपचार के दौरान मोहित शर्मा की मृत्यु हो गई थी जिनका फोन भी स्विच ऑफ़ आ रहा था। हालांकि हापुड़ कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने सहयोग नहीं किया. अगर पुलिस सहयोग करती तो मोहित की जान बच सकती थी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























