गढ़: ईंख के खेतों में मिले प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में स्थित गांव बागड़पुर के माजरा गांवड़ी के जंगलों में एक बार फिर गोकशी की घटना सामने आई है जिससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। साथ ही ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।
आपको बता दें कि गांववासियों ने बताया कि गांव बागड़पुर के गांवड़ी में मुख्य रास्ते से करीब दो सौ मीटर दूरी पर गजराज के ईख के खेत में सोमवार की सुबह चार गोवंशी के अवशेष पड़े मिले। जब किसान सुबह खेत पर काम करने के लिए जा रहे थे तो किसानों को जमीन पर खून के दाग पड़े मिले। इसके बाद किसानों ने देखा कि चार प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष खेतों में फैले हुए हैं। जिसके बाद किसानों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को जमीन में दफना दिया। अवशेषों को देखकर किसान अपने खेत में काम करने के लिए नहीं जा रहे हैं। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि गांव बागड़पुर के माजरा के ईख के खेत में गोवंशी के अवशेष मिले हैं। जिनको पुलिस द्वारा जमीन में दफना दिया गया है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























