हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आयोजित भंडारे में जा रही नाबालिक किशोरी के साथ एक युवक ने अपने साथियों की मदद से दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी। किशोरी ने जब दुष्कर्म का विरोध किया तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर युवती को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। रोती बिलखती पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को मामले से अवगत कराया जिसके बाद पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 जुलाई को गढ़मुक्तेश्वर के गांव में भंडारे का आयोजन किया गया था। 17 वर्षीय एक किशोरी प्रसाद लेने के लिए जा रही थी कि रास्ते में ही चार युवकों ने उसे रोक लिया। एक आरोपी किशोरी को अकेले में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
मुख्य आरोपी के साथियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट, एससी एसटी, आईटी एक्ट व मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:























