गढ़: प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने से हड़कंप










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में गांव बदरखा में गंग नहर की पटरी के पास प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर गौ रक्षा दल व अन्य हिंदूवादी संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह का कहना है कि प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष से भरे बोरे नहर में पीछे से बेहकर आए हैं। जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मामला मंगलवार की रात का है जब मध्य गंग नहर पटरी से जा रहे लोगों को अचानक बदबू आई। इसके बाद उन्होंने बोरों को खोलकर देखा तो उसमें प्रतिबंधित पशु के अवशेष थे। इसके बाद हिंदू वादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर गौ रक्षा दल के पदाधिकारी निशांत बजरंगी, लविश त्यागी, मनीष चौहान, लोकेंद्र राणा, अवनीश चौहान, सुंदर चौहान आदि मौके पर पहुंचे जिन्होंने मामले में जांच कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706









  • Related Posts

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    🔊 Listen to this गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ मंदिर में स्थापित…

    Read more

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईं आई ए) के मुख्यालय लखनऊ के द्वारा उ.प्र. उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के सहयोग से “इंडिया फूड एक्सपो…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    अदालत में तारीख पर हाजिर न होने पर वारंट जारी,पुलिस ने पकड़ा

    अदालत में तारीख पर हाजिर न होने पर वारंट जारी,पुलिस ने पकड़ा

    हापुड़ में अगले हफ्ते बारिश की संभावना

    हापुड़ में अगले हफ्ते बारिश की संभावना

    जीवन में संतोष ही असली सुख है,भंडारे में श्रध्दालुओं ने पाया प्रसाद

    जीवन में संतोष ही असली सुख है,भंडारे में श्रध्दालुओं ने पाया प्रसाद
    error: Content is protected !!