
👁 23 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एनएचएआई ने सोमवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के किनारे स्थित होटल द्वारा अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। पीला पंजा इस दौरान जमकर गरजा जिससे हड़कंप की स्थिति बन गई। अधिकारियों ने किसी की ना सुनी और पीले पंजे की मदद से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान होटल के पास लगी इंटरलॉकिंग टाइल्स को भी उखाड़ कर फेंक दिया।
मामला सोमवार का है जब NHAI की टीम जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग-9 किनारे स्थित होटल पर पहुंची और होटल द्वारा अथॉरिटी की जमीन पर बिछाई गई इंटरलॉकिंग टाइल्स में तोड़फोड़ की और भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























