
👁 17 views Views
गढ़: नवजीवन अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर सील
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्थित नवजीवन अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि एक मरीज की गलत उपचार की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।
शिकायतकर्ता टिंकू ने बताया कि 12 दिन पहले उन्होंने अपने पिता प्रेमपाल का ऑपरेशन करने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सक ने लापरवाही बरती जिस के कारण उसके पिता की तबीयत बिगड़ गई। जब अस्पताल में शिकायत की गई तो अभद्रता का सामना करना पड़ा। जांच पर लापरवाही मिलने पर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























