
गढ़: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरुरपुर में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरों ने चार लाख के गहने समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित जब गुरुवार की सुबह घर पहुंचा तो टूटा ताला देख उसके होश उड़ गए जिसने पुलिस को मामले से अवगर कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी नोशेर ने बताया कि वह परिवार के साथ किसी काम से घर का ताला लगाकर बाहर गया हुआ था। गुरुवार की सुबह जब वापस पहुंचे तो देखा कि मकान के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ जिसके बाद उसके होश उड़ गए। उसने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था और सोने-चांदी के गहने, कीमती कपड़े और अन्य सामान चोरी हो गया था। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोना ड्रीम गैलरी लाए हैं धमाकेदार ऑफर: स्पिन घुमाएं और गिफ्ट पाएं: 9927143205
























