
पाल डेयरी पर खाद्य विभाग की कड़ी कार्रवाई, पनीर व क्रीम की हुई सैम्पलिंग,
हापुड, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को दूग्ध उत्पादको का कारोबार करने वाले प्रतिष्ठानो पर छापामार कार्रवाई करके नमूने संग्रहीत किए।
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के आदेश पर तथा जिलाधिकारी हापुड़ के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय के नेतृत्व में कुचेसर चौपाल हापुड़ स्थित पाल मिल्क प्रोडक्ट से एक पनीर का नमूना तथा पाल डेरी से एक क्रीम का नमूना संग्रहित किया गया तथा मौके पर लगभग 15 किलो पनीर अस्वच्छकर परिस्थितियों में भंडारित होने पर उसे नष्ट कराया गया,साथ ही गढ़ चौपला स्थित सिंघल किराना स्टोर से सॉस के दो नमूना संग्रहित कर लगभग 100 किलोग्राम सॉस को सीज किया गया।यह सास कार्टून में पैक रखी थी।टीम ने बताया कि सैम्पलिंग की कार्रवाई जारी रहेगी।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






















