हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर हाईवे किनारे लगी लोहे की रेलिंग से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है जिससे राजस्व को बड़े स्तर पर चपत लग रही है। स्थानीय लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। गढ़मुक्तेश्वर, ब्रजघाट, सिंभावली, बक्सर, डेहरा कुट्टी, झड़ीना, बहादुरगढ़, नानपुर समेत क्षेत्र में दिन ढलते ही गंगा से बालू भरकर ले जाने वाले वाहनों की सड़कों पर कतार लग जाती है। जगह-जगह अवैध खनन स्थल संचालित हो रहे हैं जहां जेसीबी मशीन व डंपर रात में नजर आते हैं और अवैध रूप से मिट्टी का खनन करते हैं। गांव अल्लाहबख्शपुर से लेकर ब्रजघाट गंगानगर तक नेशनल हाईवे की दोनों साइड में धड़ल्ले के साथ बड़े स्तर पर मिट्टी का भराव चल रहा है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

























