👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी प्रिंस ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह गढ़ कोतवाली रोड पर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां पर कंपाउंडर है। मामला शुक्रवार की दोपहर का है जब आधा दर्जन से अधिक युवक क्लीनिक पर पहुंचे और हंगामा करते हुए मारपीट करने लगे। पीड़ित ने जब शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए जिन्हें देखकर आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























