👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के केनरा बैंक के पास इलेक्ट्रिक पोल की वायर में आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा टल गया।
बताया जा रहा है कि मामला गुरुवार की देर रात करीब 1:30 बजे का है जब गढ़मुक्तेश्वर में केनरा बैंक के पास खड़े एक इलेक्ट्रिक पोल के तार में अचानक आग लग गई। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद एफएस यूनिट मय मोटर फायर इंजन घटनास्थल पर पहुंचे और फायर सर्विस यूनिट ने कार्रवाई करते हुए आग पर समय रहते काबू पाया।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500






















