
गढ़: नवजात पुत्र को देख वापस लौट रहे पिता की हादसे में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिर्धापड़ापाड़ा निवासी 25 वर्षीय हैदर अली की रविवार की देर शाम मेरठ मार्ग पर स्थित गांव पोपाई के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहल्ला निवासी कलवा का बेटा हैदर पुराना लोहा खरीदने और बेचने का काम करता था जिसकी पत्नी ने एक महीने पहले बेटे को जन्म दिया है। बेटे को देखने के लिए हैदर रविवार को बाइक से मेरठ के कस्बा शाहजहांपुर गया था। वहां से देर शाम अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गढ़ मेरठ मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव पोपाई के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601






























