हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने कमर कस ली है। गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने क्षेत्र में अभियान चलाया और ठेकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शराब की बोतल पर लगे बारकोड को स्कैन किया। साथ ही रजिस्टर आदि की भी जांच की और किसी भी सूरत में ओवरराइटिंग न होने के निर्देश दिए। आपको बता दें कि त्योहारों के मद्देनजर शराब की मांग भी बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ संचालक अवैध वसूली करते हैं। इसी के साथ क्षेत्र में प्रतिबंधित शराब तो नहीं बिक रही इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए गढ़ के सीओ आशुतोष शिवम ने गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह के साथ ठेकों का औचक निरीक्षण किया जहां बारकोड के साथ-साथ रजिस्टर की भी जांच की गई।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:























