
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरूरपुर में क्रिकेट मैच में हार जीत को लेकर दो पक्षों के बीच हुई कहानी मारपीट और झगड़े में बदल गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस दौरान दो लोग घायल हो गए जिनका उपचार चल रहा है।
गढ़ कोतवाली में तैनात दरोगा करन सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार को वह पुलिस टीम के साथ गांव सुरूरपुर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो रही है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने देखा कि गांव निवासी इंसाफ अली, सुहेल, गुड्डू, आसिफ व दूसरे पक्ष के सलीम, शेर मोहम्मद, इमरान, मुरसलीम के अलावा अन्य लोगों के बीच मारपीट हो रही थी।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065



























