
मंदिर से दान पात्र चोरी, ग्रामीणों में रोष
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलोनी में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात को एक धार्मिक स्थल को अपना निशाना बनाया। जहां वे जाहरवीर मंदिर से दान पात्र चोरी कर ले उड़े।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जब शनिवार की सुबह ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो दान पत्र गायब देखकर चकित रह गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इधर-उधर देखने पर खाली दान पात्र एक जंगल में मिला। जिसे देखकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

























