👁 2 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के रविदास चौक के पास एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
मामला बुधवार का है जब शिवा गढ़मुक्तेश्वर स्थित कोर्ट में अपनी तारीख लगाकर वापस लौट रहा था कि रास्ते में उस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। घायल का उपचार मेरठ में चल रहा है। बताया जा रहा है कि मामला पांच साल पुरानी रंजिश से जुड़ा है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























